फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar pradesh UP University exam will be completed by 15 august, deputy cm dinesh sharma issued circular

उत्तर प्रदेश: 15 अगस्त तक होंगी सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं, उप मुख्यमंत्री ने कुलपतियों को दिए निर्देश

Fri, 25 Jun 2021 03:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 25 Jun 2021 03:07 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं 15 अगस्त, 2021 तक पूरी करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttar pradesh UP University exam will be completed by 15 august, deputy cm dinesh sharma issued circular
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने राज्य से संबद्ध विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 15 अगस्त, 2021 तक परीक्षाएं पूरी करने का निर्देश दिया है। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही परीक्षाएं शुरू करने के आदेश दिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

अगस्त के अंत तक जारी होंगे परिणाम
उपमुख्यमंत्री ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि यूपी विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 के परिणाम अगस्त के अंत तक घोषित किए जाने चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित करते समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। कोरोना महामरी की वजह से इस बार परीक्षाओं की अवधि डेढ़ घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

सितंबर माह तक नया सत्र शुरू करने की तैयारी

उप मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में यूजी और पीजी के सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू कर दी जाए। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होनी चाहिए। बता दें कि विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू करने के उद्देश्य से सितंबर माह से शैक्षणिक सत्र 2021-22 को शुरू करने पर सहमति जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed