उत्तर प्रदेश: सभी संस्थानों में 20 मई से शुरू हो जाएंगी कक्षाएं, योगी सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 मई से बेसिक शिक्षा को छोड़कर सभी संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं पर भी रोक लगा दी थी। सोमवार को इस रोक हटा को हटाते हुए सरकार ने 20 मई से बेसिक शिक्षा को छोड़कर सभी संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी स्तर के शिक्षण संस्थानों में 20 मई, 2021 से ऑनलाइन क्लास का संचालन प्रारम्भ होगा।@navneetsehgal3 pic.twitter.com/cBASTKqZSz
— Government of UP (@UPGovt) May 17, 2021विज्ञापन
इस वजह से शुरू कई ऑनलाइन कक्षाएं
बता दें कि कोरोना संक्रमण की दर को देखते हुए यूपी सरकार ने 15 मई तक सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं पर भी पाबंदियां लगा दी थी। जिसकी वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी और रिकवरी रेट को देखते हुए सरकार ने आगामी 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के आदेश दिए हैं।
बढ़ा लॉकडाउन, उठ रही परीक्षा रद्द करने की मांग
कमेंट
कमेंट X