साल 2020 में स्कूलों में कब-कब होंगी छुट्टियां, जारी हुई अवकाश तालिका
नए साल को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक के मन में कई उत्सुकताएं होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्सुकता होती है छुट्टियों की। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हों या ऑफिस में काम करने वाले लोग, हर कोई जानना चाहता है कि नए साल में कब-कब कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों व उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर आई है। साल 2020 में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् ने साल 2020 के लिए ये अवकाश तालिका जारी की है। ये परिषद् द्वारा संचालित व मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगी। गर्मी व ठंड की छुट्टियों को छोड़कर इसमें साल की अन्य सभी छुट्टियों की जानकारी दी गई है।
इसके अनुसार सालभर में कुल 32 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि छुट्टियां कुल 33 दिनों की होगी, क्योंकि होली पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश और गर्मी व ठंड की छुट्टियां शामिल नहीं हैं। गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर 30 जून तक की होगी।
सार्वजनिक अवकाश का पूरा कैलेंडर, आगे देखें
- गुुरु गोविंद सिंह जयंती - 2 जनवरी
- मकर संक्रांति - 15 जनवरी
- गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
- बसंत पंचमी - 30 जनवरी
- संतरविदास जयंती - 9 फरवरी
- महाशिवरात्रि - 21 फरवरी
- होलिका दहन/मो. हजरत अली का जन्म दिवस - 9 मार्च
- होली - 10 एवं 11 मार्च
- रामनवमी - 2 अप्रैल
- महावीर जयंती - 6 अप्रैल
- गुड फ्राइडे - 10 अप्रैल
- डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस - 14 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा - 7 मई
- ईद उल फितर - 25 मई
- ईद उल जुहा (बकरीद) - 1 अगस्त
- रक्षाबंधन - 3 अगस्त
- जन्माष्टमी - 12 अगस्त
- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
- मोहर्रम - 30 अगस्त
- महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्तूबर
- चेहल्लुम - 8 अक्तूबर
- दशहरा (महानवमी) - 24 अक्तूबर
- दशहरा (विजयदशमी) - 25 अक्तूबर
- ईद-ए-मिलाद/बारावफात - 30 अक्तूबर
- महर्षि वाल्मीकी जयंती/सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती - 31 अक्तूबर
- नरक चतुर्दशी - 13 नवंबर
- दीपावली - 14 नवंबर
- गोवर्द्धन पूजा - 15 नवंबर
- भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती - 16 नवंबर
- छठ पूजा पर्व - 20 नवंबर
- गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा - 30 नवंबर
- क्रिसमस डे - 25 दिसंबर
ये भी पढ़ें : UPTET: जनवरी में ही होगी परीक्षा, अधिकारी ने दी जरूरी जानकारी
रविवार को पड़ीं पांच छुट्टियां
इस बार पांच सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ेंगे। इनमें गणतंत्र दिवस, संत रविदास जयंती, मोहर्रम, दशहरा और गोवर्द्धन पूजा के सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं।
पांच छुट्टियों पर केवल शिक्षण कार्य स्थगित
पांच सार्वजनिक अवकाशों पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेंगे, लेकिन स्कूल खुलेंगे। इनमें गणतंत्र दिवस, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, संत रविदास जयंती, स्वतंत्रता दिवस एवं महात्मा गांधी जयंती के सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। इन छुट्टियों पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X