फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh B.Ed entrance examination 2021: 6 lakh candidates will give exam on 18 july

उत्तर प्रदेश: बीएड प्रवेश परीक्षा की संशोधित कार्यक्रम जारी, 18 जुलाई को 6 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य में बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Uttar Pradesh B.Ed entrance examination 2021: 6 lakh candidates will give exam on 18 july
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021

विस्तार

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 की संशोधित तिथि घोषित कर दी गई है। इस शैक्षणिक वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश राज्य में बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। प्रदेश ने संशोधित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। बता दें कि यूपी बीएड जेईई 2021 में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के करीब 2900 कॉलेजों में करीब 2.40 लाख सीटों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

5 अगस्त को आ सकता है परिणाम
इससे पहले, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 19 मई को होनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब 18 जुलाई को इसका आयोजन हाेने जा रहा है। वहीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया जा सकता है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 10 अगस्त से और शैक्षणिक सत्र 30 अगस्त से शुरू होगा।

विज्ञापन

6 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 में लगभग साढ़े छह लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। पिछले साल लगभग 4.5 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।

यूपी बीएड जेईई 2021: पेपर पैटर्न
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्न पत्रों में 50-50 प्रश्नों के दो खंड होंगे। प्रत्येक खंड 100 अंकों का होगा। इस तरह कुल परीक्षा 400 अंकों की होगी। दोनों पेपरों के लिए सेक्शन ए अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed