फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   uttar pradesh 12th board exam cancelled

UP Board Exam Cancelled: यूपी बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, सीएम ने कहा- बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Thu, 03 Jun 2021 01:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 03 Jun 2021 01:32 PM IST
सार

  • सीबीएसई के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। 
  • बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस साल आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा।

विज्ञापन
uttar pradesh 12th board exam cancelled
यूपी बोर्ड 12वीं का एग्जाम रद्द - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर चुका है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से सभी राज्यों के बोर्ड पर बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। गुरुवार को सूबे की सरकार ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से बातचीत के बाद बारहवीं कक्षा की परीक्षा को निरस्त करने की घोषणा की है। इस साल यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 26 लाख 10 हजार 316 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। अब इन सभी विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए पास किया जाएगा।
विज्ञापन

 


हालांकि, अभी बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पास करने के आंतरिक मूल्यांकन मानदंड की घोषणा होना बाकी है।

हरियाणा और मध्यप्रदेश सहित ये बोर्ड भी रद्द कर चुके हैं बारहवीं की परीक्षा
यूपी बोर्ड से पहले हरियाणा बोर्ड, गुजरात बोर्ड, मध्यप्रदेश बोर्ड और उत्तराखंड बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर चुका है। इन सभी राज्यों में विद्यार्थियों को इस साल आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए पास किया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड भी आने वाले एक-दो दिन के भीतर बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर सकती है। वहीं, आईसीएसआई बोर्ड भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना वायरस और पंचायत चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। इसके बाद जब सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की तो उसके कुछ दिनों बाद यूपी बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था।


मुख्यमंत्री ने कहा- बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि कोविड महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यूपी सरकार ने ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बात ट्वीट के जरिए कही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed