फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET Final Answer Key 2021 final answer key for uptet 2021 will soon release on updeled.gov.in sarkari result

UPTET Final Answer Key 2021: जल्द जारी होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी    

Sun, 13 Mar 2022 07:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 07:11 PM IST
सार

UPTET Final Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET 2021) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्यभर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था।
 

विज्ञापन
UPTET Final Answer Key 2021 final answer key for uptet 2021 will soon release on updeled.gov.in sarkari result
UPTET Final Answer Key 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPTET Final Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 यानी यूपीटीईटी की अंतिम/फाईनल उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key 2021) को जल्द जारी किया जा सकता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। जिन उम्मीदवारो ने जनवरी महीने में आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

UPTET Final Answer Key 2021: नहीं दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
यूपीटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवार किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं करा सकेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे पहले 27 जनवरी, 2022 को प्राधिकरण ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। उम्मीदवारों से इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 1 फरवरी, 2022 तक दी गई थी। विशेषज्ञों की ओर से आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET Final Answer Key 2021: 25 फरवरी को जारी होने थे परिणाम
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफेकेशन के अनुसार UPTET 2021 के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी होना था। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हुई है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता दी जाएगी। 

विज्ञापन

UPTET Final Answer Key 2021:  23 जनवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET 2021) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्यभर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 18,22,112 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 10,73,302 यानी 83.09  फीसदी उम्मीदवारों ने प्राइमरी लेवल की परीक्षा में भाग लिया था। वहीं,  7,48,810 यानी 85.72 फीसदी उम्मीदवारों ने अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा दी थी।

UPTET Answer Key 2021: अंतिम उत्तर कुंजी़ को कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UPTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।

5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed