{"_id":"615d98768ebc3e4af164a86a","slug":"uptet-exam-2021-when-will-the-district-level-exam-centers-be-decided-do-you-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTET Exam 2021: डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इस तारीख तक TET उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों का कर दिया जाएगा निर्धारण, क्या आपको है इस बात की जानकारी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTET Exam 2021: डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इस तारीख तक TET उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों का कर दिया जाएगा निर्धारण, क्या आपको है इस बात की जानकारी
Wed, 06 Oct 2021 06:07 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:07 PM IST
सार
UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) से जुड़ी लगभग सभी तारीखों का आधिकारिक एलान किया जा चुका है। इस एग्जाम के लिए 07 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
uptet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) से जुड़ी सभी तारीखों का एलान किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, यूपीटीईटी के लिए आधिकारिक तौर पर 07 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी, जो आवेदन के लिए तय की गई अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे में पिछले वर्षों के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि वर्ष 2019 में UPTET के लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी की थी, जो इस बार बढ़कर लगभग 20 से 22 लाख होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस महत्वपूर्ण एग्जाम को पास करने के बाद ही कोई भी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के पात्र माना जाता है। ऐसे में इस परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए छात्र तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर एक्सपर्ट द्वारा चलाए जा रहे FREE UPTET Courses & E-Books फ्री कोर्स बैच की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
कब तक निर्धारित कर दिए जाएंगे परीक्षा केंद्र
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 27 सितंबर को जारी किए जाने वाले ऑफ़िशियल परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, जनपद स्तर पर जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की तिथि 02 नवंबर तय की गई है। यानी 02 नवंबर तक सभी आवेदनकर्ताओं के एग्जाम सेंटर निर्धारित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 28 नवंबर को दो पालियों में इस पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे करें फ्री में TET की पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कमेंट
कमेंट X