फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTAC BTech 2025: Round 1 Choice-Filling Begins for JEE Main Candidates, Apply by July 28

UPTAC Counselling: यूपी बीटेक राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, जेईई मेन के अभ्यर्थी इस तारीख तक भरें विकल्प

Thu, 24 Jul 2025 04:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

UPTAC BTech 2025 Round 1: यूपीटीएसी काउंसलिंग 2025 के तहत जेईई मेन स्कोर वाले अभ्यर्थियों के लिए बीटेक राउंड 1 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर अपने कोर्स और कॉलेज के विकल्प ऑनलाइन भर सकते हैं।

विज्ञापन
UPTAC BTech 2025: Round 1 Choice-Filling Begins for JEE Main Candidates, Apply by July 28
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPTAC BTech Admission 2025: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) ने BTech 2025 में दाखिले के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों के पास JEE Main 2025 का वैध स्कोर है, वे अब 28 जुलाई 2025 तक अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं भर सकते हैं। उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर सीट आवंटन सूची 30 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन

जेईई स्कोर वालों के लिए पहले चार राउंड

बीटेक एडमिशन 2025 के लिए आयोजित की जा रही UPTAC काउंसलिंग के पहले चार राउंड केवल उन उम्मीदवारों के लिए होंगे, जिनके पास JEE Main 2025 का वैध स्कोर होगा। मुख्य काउंसलिंग प्रक्रिया के ये सभी राउंड पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। 

विज्ञापन


इन राउंड्स के पूरा होने के बाद, जिन छात्रों को सीट आवंटित की गई होगी, उन्हें संबंधित संस्थान में ऑफलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद खाली बची सीटों पर अन्य मोड जैसे CUET या डायरेक्ट एडमिशन से छात्रों को मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चॉइस फिलिंग प्रक्रिया ऐसे करें पूरी

यूपीटीएसी बीटेक काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक प्रवेश पोर्टल uptac.admissions.nic.in पर लॉग इन करना होगा। लॉगइन करते समय उन्हें अपने पंजीकरण के प्रकार जैसे- JEE Main, CUET UG या सीधे प्रवेश (कक्षा 12)  में से उपयुक्त विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद UPTAC BTech Counselling 2025 को चुनें और अपनी आवेदन संख्या व पासवर्ड दर्ज कर के चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुँच सकते हैं। यहाँ उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकताएँ भर सकेंगे।

UPTAC BTech Counselling 2025: राउंड 1 और 2 का शेड्यूल  

राउंड क्रिया तारीख
राउंड 1 ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना 24 - 28 जुलाई
  सीट आवंटन 30 जुलाई
  सीट पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान और आगे के राउंड में भाग लेने की इच्छा 30 जुलाई - 1 अगस्त
राउंड 2 ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना 2 - 3 अगस्त
  सीट आवंटन 5 अगस्त
  सीट पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान, आगे के राउंड में भाग लेने की इच्छा, और वापसी 5 - 7 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed