फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC PET Exam Date 2021: Exam postponed due to administrative reason, now On August 24 in two shifts

UPSSSC PET 2021: आयोग ने स्थगित की परीक्षा, अब इस दिन दो पालियों में होगी आयोजित

Wed, 11 Aug 2021 11:17 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 11 Aug 2021 11:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, (यूपीएसएसएससी पीईटी) ने प्रशासनिक कारणों की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam Date 2021: Exam postponed due to administrative reason, now On August 24 in two shifts
यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, (यूपीएसएसएससी पीईटी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर परीक्षा तिथि को संशोधित किया है। अब यह परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। 

विज्ञापन

इस वजह से स्थगित की गई परीक्षा
बता दें कि इससे पहले, यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2021 की तिथि  20 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण ने अब कुछ प्रशासनिक कारणों से लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होंगे।

विज्ञापन

जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र
आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी करेगा। बता दें कि यूूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की तिथि एक आधिकारिक सूचना के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को सूचित कर दी गई है। परीक्षा उचित कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों के साथ आयोजित की जाएगी।

 

लाइव प्रसारण के माध्यम से होगी निगरानी
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक नकल रोकने के लिए सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लाइव प्रसारण के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष प्रवीर कुमार के मुताबिक परीक्षा केंद्रों को लाइव टेस्ट मॉड्यूल से जोड़ा जा रहा है। जैसा कि संशोधित यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि 2021 की घोषणा की गई है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in देखते रहें। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र का एक प्रिंट लें और परीक्षा केंद्र पर ले जाएं क्योंकि यह अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है।

आधिकारिक आधिसूचना पढ़ने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए : UPSSSC PET 2021: PET में होना है पास तो उत्तर प्रदेश से जुड़े करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed