UPSEE Result 2019: पहले राउंड की सीट आवंटन सूची जारी, यहां देखें अपना परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSEE 2019: यूपीएसईई द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका मिलेगा। इस एग्जामिनेशन के तहत बीटेक, बीफार्मा, एमसीए, एमबीए आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। यूपीएसईई द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की पहली अलॉटमेंट सूची APJ अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई है।
यूपीएसईई द्वारा दूसरी सूची 15 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पहली लिस्ट के बाद अब 07 जुलाई, 2019 तक उम्मीदवारों को सीट लॉक करनी होगी। कन्फर्मेशन फीस के रूप में सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवार पहली सीट आवंटन सूची और अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें...
UPSEE First Round Seat Allotment Result 2019 ऐसे करें चेक :
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दी गई "पहली अलॉटमेंट लिस्ट परिणाम" सं संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
चरण 4 : आपके सामने UPSEE पहली अलॉटमेंट लिस्ट होगी। यहां अपना परिणाम देखें।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSEE पहली अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X