फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Releases Civil Services Interview Schedule For Remaining Candidates

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का साक्षात्कार शेड्यूल जारी

Fri, 19 Jun 2020 06:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 19 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
UPSC Releases Civil Services Interview Schedule For Remaining Candidates
यूपीएससी - फोटो : file photo

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 के लिए साक्षात्कार अनुसूची जारी कर दी है। सिविल सेवा परीक्षा के लिए मार्च में साक्षात्कार लॉकडाउन की घोषणा के कारण स्थगित कर दिए गए थे। अब आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख की घोषणा कर दी है। लॉकडाउन की वजह से जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं हो पाया था, उनका इंटरव्यू 20 जुलाई से लेकर 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नौ दिनों में आयोजित होगा। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपने साक्षात्कार की तारीख देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जानिए क्या है राष्ट्रीय पठन दिवस? 19 जून को क्यों मनाया जाता है?
विज्ञापन



यूपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल में अभ्यर्थी के रोल नंबर के सामने उसके साक्षात्कार की तारीख और वक्त दिया होगा। सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष साक्षात्कार 20 जुलाई से शुरू होंगे। इससे पहले ये साक्षात्कार 23 मार्च से लेकर 3 अप्रैल के बीच आयोजित होने थे, लेकिन कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के कारण इनको स्थगित कर दिया गया था।  सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हुई थी। यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे। आपको बता दें कि यूपीएससी की अधिसूचना के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 अब 4 अक्टूबर को आयोजित होगी। इससे पहले यह परीक्षा 31 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed