फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC NDA II Online Application Started for Women check the eligibility criteria here

UPSC NDA II 2021: आवेदन प्रक्रिया शुरू, आयोग ने जारी की अधिसूचना, यह है निर्धारित योग्यता

Sun, 26 Sep 2021 05:03 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Sep 2021 05:03 PM IST
सार

UPSC NDA II: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आखिरकार महिला उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2021 में भाग लेने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.nic.in पर अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़िए क्या है निर्धारित योग्यता...

विज्ञापन
UPSC NDA II Online Application Started for Women check the eligibility criteria here
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूपीएससी एनडीए -II 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA-II) परीक्षा 2021 (400 रिक्ति) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन करने की लिंक 8 अक्तूबर, 2021 शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी। ध्यान रहे महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आर्मी विंग -
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी की वायु सेना और नौसेना विंग: महिला उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12वीं पास करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए 2 : यह हैं महत्वपूर्ण पंजीकरण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 24 सितंबर 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 08 अक्टूबर 2021
  • परीक्षा तिथि - 14 नवंबर 2021
यूपीएससी एनडीए 2 महिलाओं के लिए रिक्त पदों का विवरण
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी - घोषित की जाएगी
  • नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) - जल्द की जाएगी घोषणा
यूपीएससी एनडीए 2 महिला आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु - पाठ्यक्रम शुरू होने के दौरान 16.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु - पाठ्यक्रम शुरू होने के दौरान 19.5 वर्ष

यूपीएससी एनडीए 2 महिला चयन मानदंड
आवेदकों का चयन 900 अंकों की लिखित परीक्षा और 900 अंकों का एसएसबी साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम निर्देश के अनुपालन में महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2021 में अपने आदेश दिनांक 18/08/2021 द्वारा भाग लेने की अनुमति दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए अपनी वेबसाइट (upconline.nic.in) पर आवेदन का ऑनलाइन पोर्टल खोलने का फैसला किया है ताकि केवल अविवाहित महिला अभ्यर्थी एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed