UPSC NDA: महिला कैडेट्स के लिए मई 2022 में जारी होगा नोटिस, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
NDA EXAM 2022: मंगलवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) महिला कैडेट्स के प्रवेश के लिए तैयार हो रही है, और सरकार अगले साल मई तक महिला उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग मई 2022 में महिला कैडेट्स के लिए यूपीएससी एनडीए परीक्षा अधिसूचना जारी करेगा। आज यानी 21 सितंबर, 2021 को केंद्र ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया है कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए महिला उम्मीदवारों को एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति देने की तैयार चल रही है। अगले साल मई में रिलीज इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
एक हलफनामे में, केंद्र ने उल्लेख किया है कि महिला उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम के पहलुओं को अलग से तैयार करने की आवश्यकता है। आउटडोर प्रशिक्षण, ड्रिल, इक्वेशन, तैराकी, खेल आदि को अलग तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए गहन विश्लेषण और विशेषज्ञ की राय की आवश्यकता है। इसलिए कोर्स के लिए एक व्यापक पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए एक समिति बनाई गई है।
अब तक की सुनवाई में क्या हुआ था
इससे पहले, 8 सितंबर को, केंद्र ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया था कि महिला उम्मीदवार भी यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकती हैं। बाद में, अदालत ने केंद्र से भविष्य और वर्तमान योजनाओं के विस्तृत विवरण के साथ परीक्षा के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करने को कहा था। इसे क्रियान्वित करने के लिए महिला कैडेट्स के लिए एक समग्र और रणनीतिक प्रशिक्षण योजना देने के लिए अधिकारियों का एक बोर्ड बुलाया गया है। अधिक सामयिक जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द ही उपलब्ध होगी।
महिला कैडेट्स के लिए ऐसे तय होगी भर्ती संख्या
महिला कैडेट्स की भर्ती संख्या कैडर अनुपात, विशिष्ट सेवा क्षमता, कैडर संरचना और इसके डाउनस्ट्रीम प्रभाव जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। महिला कैडेट्स के लिए यूपीएससी एनडीए परीक्षा मौजूदा प्रक्रियाओं की तरह साल में दो बार आयोजित की जाएगी। साथ ही, महिला कैडेट्स के लिए केबिनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मौजूदा बाथरूम क्यूबिकल्स का पुनर्निर्माण किया जाएगा। महिला कैडेट्स के लिए यूपीएससी एनडीए परीक्षा पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय पर जांच करने की सलाह दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X