UPSC NDA Exam 2021: अगर एनडीए एग्जाम में दो उम्मीदवारों के आए समान अंक तो किसका होगा चयन, ऐसे समझें पूरा गणित
UPSC NDA Exam 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा NDA & NA परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है। NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में अधिकारी बनने के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा देश के नौजवानों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसका एग्जाम हर साल वर्ष में दो बार किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। हालांकि, इन लाखों अभ्यर्थियों में से कुछ ही उम्मीदवार इस भर्ती में पूरी तरह सफल हो पाते हैं, लेकिन फिर भी यह एग्जाम सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं की पहली पसंद है।
गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है, जबकि इसके लिए 04 से 05 लाख अभ्यर्थी अपना आवेदन करते हैं।UPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार 6-6 माह के अंतराल में किया जाता है। बता दें कि साल 2021 के लिए आयोग पहले चक्र की परीक्षा आयोजित कर चुकी है और अभ्यर्थी इस वक्त दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे है।
UPSC द्वारा NDA & NA (II) 2021 की लिखित परीक्षा 14 नंवबर को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने 9 से 29 जून तक आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप इसकी पक्की तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA Champion Batch से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा आज हम इस आर्टिकल में एनडीए परीक्षा से जुड़ी कुछ खास जानकारी साझा करने जा रहे हैं।
समान अंक आने पर किसका होता है चयन, क्या है इसका नियम
- एनडीए एग्जाम में अगर दो अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं तो जिस उम्मीदवार की आयु अधिक होगी, फाइनल लिस्ट में शामिल किया जाता है।
- अगर परीक्षा में दो उम्मीदवारों के अंक समान होने के साथ-साथ आयु भी बराबर होती है तो ऐसी स्थिति में उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जिसने पहले आवेदन किया होगा। हालांकि आयोग के अधिकारियों द्वारा लिया जाने वाला अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा
NDA & NA के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं। मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। इस परीक्षा के मैथ्स सेक्शन में अभ्यर्थियों से 300 अंक के 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। जनरल एबिलिटी सेक्शन में अभ्यर्थियों से 600 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलता है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
कैसे करें NDA & NA के लिए तैयारी
अगर आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और फ्री मॉक टेस्ट सीरीज जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
कमेंट
कमेंट X