फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC faces difficulties in translating technical papers in Hindi, Central govt informed Loksabha

UPSC: सवालों के हिन्दी अनुवाद में आ रही हैं दिक्कतें, सरकार ने दी जानकारी 

Wed, 27 Nov 2019 04:12 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 27 Nov 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
UPSC faces difficulties in translating technical papers in Hindi, Central govt informed Loksabha

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) को प्रश्नपत्रों के के संक्षेप हिन्दी अनुवाद में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये दिक्कतें खास तौर पर इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंसेज जैसे तकनीकि विषयों के प्रश्नपत्रों में आती है। केंद्र सरकार ने बुधवार को एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लोकसभा में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह भी बताया गया कि आयोग ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी बनाई थी जिसने 18 जनवरी 1698 को आधिकारिक भाषाओं के संबंध में संसद द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों को लागू करने के तौर-तरीकों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ी, दो साल के बच्चे और परिवार को संभालते हुए बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी, जानें कैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने 2012 में अपनी रिपोर्ट यूपीएससी को सौंपी थी। इसमें तकनीकी भाषाओं के प्रश्नपत्रों के हिन्दी अनुवाद में कुछ व्यवहारिक परेशानियों का जिक्र किया गया था। इसके अलावा आज के समय की उच्च शिक्षा व्यवस्था में हिन्दी व अन्य भाषाओं के विकास की भी चर्चा थी। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।


सरकार से पूछा गया था कि क्या भारतीय वन सेवा परीक्षा, इकोनॉमिक सर्विस, स्टैटिस्टिकल सर्विस, जियोलॉजिकल और इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षाएं हिन्दी भाषा में आयोजित नहीं की जा सकतीं? अगर ऐसा इन परीक्षाओं के तकनीकि दायरों के कारण है, तो क्या सरकार ने कभी ऐसी तकनीकि शिक्षा से संबंधित परीक्षाओं केल लिए हिन्दी में परीक्षा कराने की कोशिश की?

ये भी पढ़ें : मां ने सातवीं तो पिता ने तीसरी तक की है पढ़ाई, अब बेटा बना IAS, आखिर क्या थी ये 123 स्ट्रेटजी

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ये सभी परीक्षाएं भारत सरकार के संबंधित विभागों व मंत्रालयों द्वारा तैयार नियमों व दिशानिर्देशों के आधार पर आयोजित कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed