{"_id":"6401fd0e43db59079e01f968","slug":"upsc-ese-prelims-result-2023-out-know-how-to-check-online-at-upsc-gov-in-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC ESE Prelims Result 2023 Out: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC ESE Prelims Result 2023 Out: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 03 Mar 2023 07:28 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Mar 2023 07:28 PM IST
सार
UPSC ESE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC CDS-1 2021 Marks
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC ESE Prelims Result 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 में शामिल रहे उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि यूपीएससी ईएसई परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को 25 जून, 2023 को आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी ईएसई परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवाओं (मुख्य) परीक्षा 2023 के शुरू होने से लगभग तीन सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- यहां उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X