फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC ESE Prelims 2022 Exam Dates Released Check Time-Table Here Sarkari Naukri Exam

UPSC ESE Prelims: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तारीख जारी, यहां देखें ईएसई का टाइम-टेबल

Tue, 25 Jan 2022 06:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 06:31 PM IST
सार

UPSC ESE Prelims Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई यानी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 प्रारंभिक की तारीख जारी कर दी है। यूपीएससी ईएसई स्टेज-1 परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
UPSC ESE Prelims 2022 Exam Dates Released Check Time-Table Here Sarkari Naukri Exam
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई यानी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 प्रारंभिक की तारीख जारी कर दी है। यूपीएससी ईएसई स्टेज-1 परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से विस्तृत समय-सारिणी की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह  भी पढ़ें : RRB NTPC Result 2021: बिहार में आखिर आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर छात्रों ने क्यों काटा है बवाल, यहां जानिए
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स की पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर, 2021 को शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्तूबर, 2021 तक स्वीकार किए गए थे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC ESE Prelims Exam 2022) दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें UPSC ESE Prelims Exam 2022 का टाइम-टेबल

जहां यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स की पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड के पेपर शामिल होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। इस परीक्षा के लिए कुल अंक 200 निर्धारित हैं। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग के पेपर शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी है और इसमें कुल 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि यह भर्ती अभियान लगभग 247 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इन रिक्तियों में से आठ पद विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि छह पदों को कुष्ठ रोग, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ितों और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सहित लोकोमोटर विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं, शेष रिक्तियों में से दो पद कम सुन पाने वाले यानी श्रवण शक्ति से बाधित उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed