{"_id":"5e298e668ebc3e4ad3092666","slug":"upsc-epfo-2020-exam-pattern-syllabus-marks-weightage-official-notification-application-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC EPFO 2020: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी, यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC EPFO 2020: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी, यहां देखें
Thu, 23 Jan 2020 05:45 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 23 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
upsc
- फोटो : file photo
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO - Employees’ Provident Fund Organisation) इनफोर्समेंट ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर (Enforcement Officer / Accounts Officer) की भर्ती परीक्षा 4 अक्तूबर 2020 को आयोजित करने वाला है। इसके लिए यूपीएससी ने परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न और अंकों के आवंटन का नियम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपीएससी इस परीक्षा के जरिए इनफोर्समेंट ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर के 421 पदों को भरेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2020 तक यूपीएससी ईपीएफओ के अधिसूचित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा पेन-पेपर मोड पर देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा के 75 फीसदी और साक्षात्कार के 25 फीसदी अंक रखे जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : इंडियन बैंक में सीधे हो रही हैं भर्तियां, स्नातकों को मिलेगी 50 हजार से ज्यादा सैलरी
ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न
Trending Videos
- लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। सभी सवालों के लिए समान अंक होंगे।
- सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप / मल्टीपल च्वाइस पूछे जाएंगे।
- परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी।
- गलत जवाब पर एक तिहाई निगेटिव मार्किंग होगी।
ये भी पढ़ें : SBI: हो रही हैं नई भर्तियां, दो पड़ावों को करना होगा पार
ये रहेगा सिलेबस
इस परीक्षा में मुख्य रूप से इन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे -
- जेनरल इंग्लिश
- भाषा और उसका उपयोग
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
- भारतीय राजनीति व अर्थव्यवस्था
- सामयिक और विकासात्मक मुद्दे
- जेनरल अकाउंटिंग प्रिंसिपल्स
- इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड लेबर लॉ
- जेनरल साइंस एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन
- जेनरल मेंटल एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- सोशल सिक्योरिटी इन इंडिया
ये भी पढ़ें : रेलवे में 10वीं पास करें आवेदन, हो रही हैं नई भर्तियां
कमेंट
कमेंट X