UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 14624 शॉर्टलिस्ट हुए, ऐसे चेक करें परिणाम
UPSC Prelims Result 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 12 जून को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,624 शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
विस्तार
UPSC Prelims Result 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 12 जून को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,624 शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स लिखित परीक्षा 28 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ेगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 15 सितंबर, 2023 को निर्धारित है।
हेल्पलाइन शुरू
परिणाम संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। या उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्यदिवस के दौरान सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे के बीच पूछताछ कर सकते हैं।
UPSC Prelims Result 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं। -
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X