{"_id":"5fdc5adf099b6e1ff5665eb1","slug":"upsc-cse-main-admit-card-2020-released-available-to-download-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Civil Services Mains Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC Civil Services Mains Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 18 Dec 2020 01:01 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : Social media
UPSC Civil Services Mains Admit Card 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए ई-एडमिट कार्ड जार किया है। अभ्यर्थी यूपीएससी सीएसई ( UPSC CSE) मेन का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2021: कब होंगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री इस दिन देंगे जानकारी
विज्ञापन
8 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक होगी परीक्षा
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 8 जनवरी 2021 से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 8 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक होगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर तक होगा और दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। बता दें कि यूपीएससी ने पहले ही कहा था कि परीक्षा शुरू होने से लगभग 3-4 हफ्ते पहले उम्मीदवारों के लिए ई-एडमिट कार्ड को परीक्षा के टाइम टेबल के साथ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। -इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X