फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Civil Services preparation Books know about These books will be useful in exams

UPSC Books: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में काम आएंगी ये पुस्तकें, जानें कहां-कैसे मिलेंगी

Wed, 22 Mar 2023 06:19 PM IST
सौरभ पांडेय Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 22 Mar 2023 06:19 PM IST
सार

UPSC Books: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सर्विस एग्जाम का आयोजन किया जाता है। इस एग्जाम को पास करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आईएएस जैसे उच्च पद पर नियुक्ति किया जाता है। IAS की तैयारी के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं, जिसमें से कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। 

विज्ञापन
UPSC Civil Services preparation Books know about These books will be useful in exams
आईएएस : भारतीय प्रशासनिक सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC Books: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सर्विस एग्जाम का आयोजन किया जाता है। इस एग्जाम को पास करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आईएएस अधिकारी जैसे उच्च पद पर नियुक्ति किया जाता है। IAS की तैयारी के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं, जिसमें से कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। आईएएस एग्जाम में केवल वे ही अभ्यर्थी सफलता प्राप्त करते हैं, जिनकी तैयारी बेहतर होती है और किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरूरी हैं परीक्षा से संबंधित पुस्तकें। आज हम यहां कुछ ऐसी ही पुस्तकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस परीक्षा में सफल होने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

विज्ञापन

इयर बुक 2023

आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अमर उजाला की ओर से इयर बुक 2023 तैयार की गई है। इस पुस्तक में पूरे वर्ष के सामान्य ज्ञान-विज्ञान का बेजोड़ संग्रह प्रदान किया गया है। इसके अलावा पूरे वर्ष में हुए चर्चित मसले, सम-सामयिक घटनाक्रम, नॉलेज बैंक के साथ ही विशेषज्ञों की राय को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस अंक में देश-राज्य की खबरें जिसके अंतर्गत एशियाई देश, यूरोपीय देश, उत्तर और दक्षिण अमेरिकी देश, अफ्रीकी देश और ऑस्ट्रेलियाई देशों की जानकारी को कवर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला सफलता मैगजीन

अमर उजाला की ओर से सफलता मैगजीन का अंक प्रतिमाह तैयार किया जाता है। यह पुस्तक आईएएस परीक्षा की तैयारी के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। इस पुस्तक में विगत दस वर्षों के 25 सिविल सेवा परीक्षा टॉपर्स के संघर्षों और सफलता की प्रेरक कहानियां, सिविल सेवा साक्षात्कारों का पैटर्न, टॉपर्स द्वारा दिए गए सक्सेस मंत्र, टू-द-पॉइंट पाठ्यसामग्री, तैयारी की रणनीति, कोचिंग मार्गदर्शन, इंटरव्यू ट्रांसक्रिप्ट आदि प्रदान किया गया है। इसके साथ ही सफलता में सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजव्यवस्था, विज्ञान और तकनीकी, खेल, उलटफेर आदि को शामिल किया जाता है, जो आपकी परीक्षा तैयारियों को और बेहतर करने में मदद करेगें।

विज्ञापन

अन्य उपयोगी पुस्तकें

इनके अलावा आप आईएएस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें। एनसीईआरटी की ओर से इतिहासभूगोल, भारतीय समाज, कला और संस्कृति, विज्ञान, राजनीति विज्ञान सहित सभी विषयों के लिए पुस्तकें तैयार की गई हैं। इन पुस्तकों के साथ ही आप मासिक मैग्जीन कुरुक्षेत्र सहित अन्य पुस्तकों को अपनी अध्ययन सामग्री में शामिल कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed