यूपीएससी : सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 के परिणाम घोषित, अब होंगे साक्षात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन नतीजों के आधार पर उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
संघ लोक सेवा आयोग ने यह लिखित परीक्षा आठ जनवरी, 2021 से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित की थी। इसमें कामयाब उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी प्रकार से पात्र पाए जाने के बाद उन्हें अंतिम रूप से चुन लिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता आदि के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे उपर्युक्त दस्तावेज तैयार रखें।
आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल प्रत्याशियों से कहा कि वे अजा/अजजा/अपिव/ईडब्ल्यूएस/बेंचमार्क विकलांगजन/पूर्व-सैन्य कर्मियों के लिए उपलब्ध आरक्षण/रियायत का लाभ उठाने के लिए पेश किए जाने वाले मूल प्रमाणपत्र, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख यानी 3 मार्च 2020 से पहले जारी हुए होने चाहिए।
शीघ्र शुरू होंगे साक्षात्कार
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 में सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार शीघ्र ही शुरू होंगे। यह संघ लोक सेवा आयोग, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में होंगे। उम्मीदवारों को इसके लिए ई-समन पत्र शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
ई-समन पत्र यहां से डाउनलोड कर सकेंगे
ई-समन पत्र को आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in तथा https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता हैं। ऐसे उम्मीदवार, जिन्हें व्यक्तित्व परीक्षण हेतु ई-समन पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई हो, वे आयोग कार्यालय से पत्र द्वारा, टेलीफोन या ई-मेल (csm-upsc@nic.in) के माध्यम से तत्काल संपर्क करें। आयोग द्वारा साक्षात्कार के लिए कोई कागजी समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
यहां देखें अपना परिणाम
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2021/mar/doc202132351.pdf
कमेंट
कमेंट X