फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CDS 1 result 2023 announced know how to Download at upsc.gov.in

UPSC CDS 1 result 2023: यूपीएससी सीडीएस 1 का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे और कहां से करें डाउनलोड

Thu, 04 May 2023 02:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 04 May 2023 02:45 PM IST
सार

CDS 1 Result 2023: संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन
UPSC CDS 1 result 2023 announced know how to Download at upsc.gov.in
यूपीएससी सीडीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CDS 1 Result 2023 Out: संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की है। यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC CDS 1 परीक्षा विभिन्न सशस्त्र बल अकादमियों- IMA (भारतीय सैन्य अकादमी), INA (भारतीय नौसेना अकादमी), AFA (वायु सेना अकादमी), और OTA (अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी) में 341 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने उम्मीदवार रहे सफल  

यूपीएससी सीडीएस 1 लिखित परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। कुल 6518 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को यूपीएससी एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जहां वे पांच दिनों में मानसिक, चिकित्सा और शारीरिक जांच का सामना करेंगे। यूपीएससी सीडीएस एसएसबी इंटरव्यू क्लियर करने वाले उम्मीदवार को भारतीय सशस्त्र बल अकादमियों में नामांकित किया जाएगा।

विज्ञापन

CDS 1 Result ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • सीडीएस 1 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

आयोग ने यह भी अधिसूचित किया कि जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफलता नहीं मिली है, उनकी मार्कशीट ओटीए (एसएसबी साक्षात्कार आयोजित करने के बाद) के अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed