फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board Improvement Exam 2021: board released time table, exam will start from 18 september

UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम

Thu, 09 Sep 2021 11:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 AM IST
सार

UP Board Improvement Exam: ;यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा में कोई भी आश्वासन नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
UPMSP UP Board Improvement Exam 2021: board released time table, exam will start from 18 september
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा दसवीं और बारहवीं की अंक सुधार परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। यूपी बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा तकरीबन सवा दो घंटे की होगी। कोरोना महामारी की वजह से इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस बार 2895 छात्र देंगे अंक सुधार परीक्षा
इस बार तकरीबन 2895 विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इन परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ में नौ परीक्षा केंद्र बना गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा में कोई भी आश्वासन नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से दिए जाएंगे। बता दें कि अंक सुधार परीक्षा केवल लिखित परीक्षा के लिए होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में पहले मिले अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए मिले थे 79 हजार से भी ज्यादा आवेदन
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को अंक सुधार परीक्षा के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं से कुल 79,286 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 37,931 आवेदन कक्षा दसवीं और 41,355 आवेदन कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 31 जुलाई को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया। इस मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी किए गए परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों से अंक सुधार परीक्षा के लिए 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अंक सुधार परीक्षा की समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed