UP Board Result 2021: जल्द जारी होगा कक्षा दसवीं का परिणाम, 29 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार
उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2021 की घोषणा करेगा। छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट My Result Plus पर देख सकते हैं। इस साल, 29 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कोविड-19 को देखते हुए रद्द कर दी गईं।
यूपी बोर्ड अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे बड़ा बोर्ड
यूपीएमएसपी में अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे अधिक विद्यार्थी होते हैं, यूपी बोर्ड के परिणाम आमतौर पर हर साल अप्रैल के अंत तक जारी किए जाते हैं। लेकिन इस साल, कोरोना महामारी की वजह से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
UP Board Result 2021 Class 12 (Intermediate) - Register Here
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2021: ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड परिणाम की जांच कर सकते हैं:
- चरण 1: My Result Plus की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
- चरण 2: 'यूपी बोर्ड परिणाम 2021 कक्षा 10वीं' नामक लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- चरण 4: विषयवार अंकों के साथ परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट: ऐसा रहा था पिछले साल का परिणाम
- बागपत की रिया जैन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2020 के टॉपर के रूप में उभरी थीं।
- रिया जैन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.67 फीसदी अंक हासिल किए थे।
- अभिमन्यु वर्मा 95.83 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और योगेश प्रताप सिंह 95.33 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
- पिछले साल कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.31 फीसदी था, जो कि 2019 की तुलना में काफी अच्छा था।
- 2019 में, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 30,24,480 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 25,86,339 ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 56,10,819 थी।
कमेंट
कमेंट X