फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board 10th 12th Result 2021 Date and Time Latest News

UP Board Result 2021: जल्द जारी होगा कक्षा दसवीं का परिणाम, 29 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार

Wed, 21 Jul 2021 06:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Jul 2021 06:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।

विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2021 Date and Time Latest News
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2021 की घोषणा करेगा। छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट My Result Plus पर देख सकते हैं। इस साल, 29 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कोविड-19 को देखते हुए रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन


UP Board Result 2021

विज्ञापन

यूपी बोर्ड अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे बड़ा बोर्ड
यूपीएमएसपी में अन्य बोर्डों की तुलना में सबसे अधिक विद्यार्थी होते हैं, यूपी बोर्ड के परिणाम आमतौर पर हर साल अप्रैल के अंत तक जारी किए जाते हैं। लेकिन इस साल, कोरोना महामारी की वजह से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


UP Board Result 2021 Class 12 (Intermediate) - Register Here

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2021: ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड परिणाम की जांच कर सकते हैं:

  • चरण 1: My Result Plus की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
  • चरण 2: 'यूपी बोर्ड परिणाम 2021 कक्षा 10वीं' नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • चरण 4: विषयवार अंकों के साथ परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट: ऐसा रहा था पिछले साल का परिणाम

  • बागपत की रिया जैन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2020 के टॉपर के रूप में उभरी थीं।
  • रिया जैन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.67 फीसदी अंक हासिल किए थे।
  • अभिमन्यु वर्मा 95.83 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और योगेश प्रताप सिंह 95.33 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
  • पिछले साल कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.31 फीसदी था, जो कि 2019 की तुलना में काफी अच्छा था।
  • 2019 में, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 30,24,480 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 25,86,339 ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 56,10,819 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed