फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Uttar pradesh: Technology education department orders exams for all engineering, polytechnic students in state

उत्तर प्रदेश: जुलाई में आयोजित होंगी इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं, तैयार किया जा रहा है अनोखा सॉफ्टवेयर

Sun, 13 Jun 2021 10:37 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 13 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

न्यूनतम कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और डेस्कटॉप सहित सभी उपकरणों और प्रोसेसर में काम करने वाला सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Uttar pradesh: Technology education department orders exams for all engineering, polytechnic students in state
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राज्य के सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। इस बात की जानकारी तकनीकी शिक्षा सचिव आलोक कुमान ने दी है। उन्होंने बताया है कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी। ऑनलाइन मोड में होने वाली इस परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन


फार्मा व पॉलिटेक्निक छात्रों की भी होगी परीक्षाएं

सचिव बताते हैं कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए व्यापक ढांचे के तहत तकनीकी विश्वविद्यालयों द्वारा सोमवार तक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। फार्मा और पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा होगी। यह आदेश डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू), कानपुर और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर पर लागू होंगे।

घर से ही दे सकेंगे परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार बताते हैं कि एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है जो न्यूनतम कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और डेस्कटॉप सहित सभी उपकरणों और प्रोसेसर में काम करेगा। उन्होंने कहा कि छात्र घर से भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

4 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों को होगा फायदा

विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के तकरीबन 750 इंजीनियरिंग संस्थानों व कॉलेजों में बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क आदि पाठ्यक्रमों में करीब ढ़ाई लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। वहीं 1372 पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने वाले करीब दो लाख विद्यार्थी हैं। सभी संस्थानों को ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed