{"_id":"6107b237ec03845efc620079","slug":"up-schools-colleges-and-universities-reopening-in-up-from-august-16-and-1st-september-with-50-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी अनलॉक: कॉलेज - यूनिवर्सिटी एक सितंबर से तो स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे, क्षमता 50 फीसदी होगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी अनलॉक: कॉलेज - यूनिवर्सिटी एक सितंबर से तो स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे, क्षमता 50 फीसदी होगी
Mon, 02 Aug 2021 02:22 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:22 PM IST
सार
राज्य में इंटरमीडिएट स्कूल 16 अगस्त से 50% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। 01 सितंबर से कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने 05 अगस्त से कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में 50 फीसदी उपस्थिति क्षमता के साथ ही स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है। राज्य में इंटरमीडिएट स्कूल 16 अगस्त से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। जबकि कॉलेज और विश्वविद्यालय एक सितंबर से फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 05 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी में भी स्कूल 16 अगस्त, 2021 से कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ खुलेंगे। देश के कई राज्यों में दो अगस्त से स्कूल खुल चुके हैं। स्कूल दोबारा खोलने को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ लोक भवन में बैठक हो चुकी है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा दोपहर 2.30 बजे से विभाग में बैठक करेंगे। इस बैठक में विस्तृत गाइडलाइन तय की जाएंगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल कोविड -19 प्रोटोकॉल के साथ खोले जाएंगे। छात्रों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यूपी में छात्रों को स्कूलों में जाने के लिए अपने माता-पिता की लिखित सहमति देनी होगी। सहमति पत्र के बिना छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Intermediate Schools in the state to re-open from 16th August with 50% capacity. Colleges and universities to reopen from 1st September. State govt gives instructions to begin process of entrance for students in colleges/universities from 5th August. pic.twitter.com/R3UAi5VaqX
— ANI UP (@ANINewsUP) August 2, 2021
एएनआई ने ट्वीट किया, राज्य में इंटरमीडिएट स्कूल 16 अगस्त से 50% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय 01 सितंबर से फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने 05 अगस्त से कॉलेजों / विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसलिए, सभी राज्यों में स्कूल फिर से खुलने लगे हैं। इस संबंध में राज्य सरकारों ने स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, छात्रों के लिए स्कूल जाना अनिवार्य नहीं किया गया है। दिल्ली और तमिलनाडु में अभी स्कूल खोलने का फैसला नहीं लिया गया है।
कमेंट
कमेंट X