{"_id":"617a944ae98e6b6da207c450","slug":"up-scholarship-2021-uttar-pradesh-government-gave-relief-to-many-students-scholarship-application-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Scholarship 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने दी विद्यार्थियों को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Scholarship 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने दी विद्यार्थियों को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई
Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:46 PM IST
सार
UP Scholarship 2021: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन के दूसरे चरण में 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी 29 अक्तूबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति 27 दिसंबर 2021 तक बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
UP Scholarship 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का एक और मौका प्रदान किया है। प्रदेश के विद्यार्थी अब 29 अक्तूबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 तक सरकार द्वारा चलाए जाने वाले दूसरे चरण के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दिसंबर के महीने में उनके बैंक खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन के दूसरे चरण में 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी 29 अक्तूबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति 27 दिसंबर 2021 तक बैंक खाते में भेज दी जाएगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति (दशमोत्तर छात्रवृत्ति) के लिए 30 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इनके बैंक खाते में भी दिसंबर के आखिर तक छात्रवृत्ति की राशि आ जाएगी। ऐसे छात्र जो 9वीं से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी तैयारी हो गयी है अब बिलकुल आसान। अब IITians और Ph.D स्कॉलर कराएंगे FREE तैयारी- JOIN NOW
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। सरकार द्वारा जारी किए गए इससे पहले के टाइम-टेबल के अनुसार विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर रखी गई थी। वहीं विद्यालयों द्वारा सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र की पुष्टि के बाद आवेदन पत्र को फॉरवर्ड करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर थी। हालांकि, पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित न करने और परिणामों में गड़बड़ी सामने आने के कारण कई छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे। कई अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र भी किसी न किसी समस्या से आवेदन नहीं कर पाएं थे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने इसके बाद प्रदेश की सरकार से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ाने की अपील की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तारीखों को आगे बढ़ा दिया है और छात्रों की बड़ी संख्या को राहत प्रदान की है।
कमेंट
कमेंट X