UP NEET UG Counselling: काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आज से करें पंजीकरण, जानें आवेदन की प्रक्रिया
UP NEET UG Counselling 2023: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। सभी पात्र उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इस राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG Counselling Stray Vacancy Round 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश आज यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करेगा। योग्य उम्मीदवार राज्य मेडिकल कोटा की डेंटल सीटों पर आज से राज्य नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचें पढ़ें।
आवेदन की अंतिम तिथि
शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। छात्र 24 सितंबर तक पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी फीस का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 23 सितंबर से 25 सितंबर के बीच किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
केवल वे उम्मीदवार ही स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पात्र हैं जिन्हें राज्य काउंसलिंग के पहले, दूसरे और मॉप-अप राउंड में सीट आवंटित नहीं की गई थी।
शुल्क विवरण
आवेदकों को 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। सुरक्षा जमा राशि सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 2 लाख रुपये और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए 1 लाख रुपये है, जिसका भुगतान करना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने पहले ही सुरक्षा जमा राशि का भुगतान कर दिया है, उन्हें दोबारा जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
ऐसे करें स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2023 के लिए पंजीकरण
- यूपी नीट काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर जाएं.
- पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- बुनियादी विवरण दर्ज करें और खुद को पंजीकृत करें।
- आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X