फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG 2025: Round 2 Counselling Schedule Released, Apply Before September 15

NEET UG 2025: यूपी नीट यूजी के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन; देखें कॉलेज फीस

Wed, 10 Sep 2025 10:36 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Sep 2025 10:36 AM IST
सार

UP NEET UG Round 2 Counselling: उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP NEET UG 2025: Round 2 Counselling Schedule Released, Apply Before September 15
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UP NEET UG 2025: कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने राज्य कोटा के तहत होने वाली यूपी NEET UG 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से यानी 10 सितंबर, 2025 से शुरू हो गई है, जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय सीमा के भीतर ही अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। तय तिथियों के बाद किसी भी प्रकार का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

यूपी NEET UG 2025 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड की प्रक्रिया 10 सितंबर, 2025 शाम 5 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 15 सितंबर, 2025 सुबह 11 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसी अवधि में रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 15 सितंबर, 2025 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें अहम तिथियां

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग का विकल्प 15 सितंबर शाम 5 बजे से उपलब्ध होगा, जो 18 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद 19 सितंबर, 2025 को अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, वे 20 सितंबर से 26 सितंबर, 2025 तक अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और संबंधित कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।

काउंसिलिंग फीस और सिक्योरिटी मनी

यूपी नीट यूजी 2025 के दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 2000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी मनी (धरोहर धनराशि) भी जमा करनी होगी, जिसकी राशि कॉलेज के प्रकार के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आईपी कोटा छात्रों की फीस

शुल्क शीर्ष (वार्षिक) देय शुल्क
शिक्षण शुल्क 24,000/-
जमानत राशि (वापसी योग्य) 5,000/-
छात्रावास शुल्क 10,000/-
छात्रावास सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) 10,000/-
कुल 49,000/-

राज्य कोटा छात्रों की फीस

शुल्क शीर्ष (वार्षिक) देय शुल्क
शिक्षण शुल्क 1,00,000/-
जमानत राशि (वापसी योग्य) 5,000/-
छात्रावास शुल्क 10,000/-
छात्रावास सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) 10,000/-
कुल 1,25,000/-

अखिल भारतीय कोटा छात्रों की फीस

शुल्क शीर्ष (वार्षिक) देय शुल्क
शिक्षण शुल्क 1,00,000/-
जमानत राशि (वापसी योग्य) 5,000/-
छात्रावास शुल्क 10,000/-
छात्रावास सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) 10,000/-
कुल 1,25,000/-
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed