फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET PG Counselling 2022 Round-1 merit list released at upneet.gov.in

UP NEET PG Counselling 2022: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 की मेरिट सूची जारी, ऐसे चेक करें

Thu, 29 Sep 2022 03:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 03:46 PM IST
सार

UP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-1 की मेरिट सूची जारी होने के बाद अब च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP NEET PG Counselling 2022 Round-1 merit list released at upneet.gov.in
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश/DMGEUP ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग, 2022 के राउंड-1 की मेरिट सूची को जारी कर दिया है। मेरिट सूची को आज 29 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने UP NEET PG 2022 Counselling की पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लिया था, वे राउंड-1 के परिणाम को चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर मेरिट सूची को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
  •  

UP NEET PG Counselling 2022: च्वाइस फिलिंग शुरू
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-1 की मेरिट सूची जारी होने के बाद अब च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने  MD, MDS और DNB पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे इस प्रक्रिया में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NEET PG Counselling 2022: इस तारीख तक कर लें च्वाइस फिलिंग
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया आज, 29 सितंबर, 2022 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 2 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 2 बजे समाप्त होगी। यूपी नीट पीजी काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने NEET PG परीक्षा पास की है और उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

UP NEET PG 2022 Counselling महत्वपूर्ण तारीखें

  • च्वाइस फिलिंग शुरू- 29 अक्तूबर, 2022
  • च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख- 02 अक्तूबर, 2022
  • काउंसलिंग का परिणाम- 03 या 04 अक्तूबर, 2022
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड होंगे- 05 से 08 अक्तूबर, 2022

UP NEET PG Counselling 2022: कैसे चेक करें मेरिट सूची?

  • सबसे पहले उम्मीदवार UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब MD, MDS या DNB के लिस्ट को खोलें।
  • अब Ctrl+F की मदद से अपना नाम सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed