NEET 2019: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए यहां देखें राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (UP NEET) 2019 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया जा चुका है। जो अभ्यर्थी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सीट अलॉटमेंट लेटर यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 जुलाई 2019 तक उपलब्ध रहेंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है वे 11 जुलाई तक वेबसाइट से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकते हैं।
UP NEET 2019 Cpunselling First Round: ऐसे देखें सीट आवंटन परिणाम
- उत्तर प्रदेश नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर अलॉटमेंट रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां कोर्स का नाम, अपना रोल नंबर, नीट एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा भरने के बाद गेट रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन रिजल्ट आपके सामने होगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
बता दें कि इस बार नीट में ऑल इंडिया टॉपर बने नलिन खंडेलवाल ने भी उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्टर किया था। यूपी नीट मेरिट लिस्ट में नलिन खंडेलवाल को पहली रैंक मिली थी। जबकि ऑल इंडिया में 39वीं रैंक पर आने वाले अनुराग गौतम को यूपी नीट में दूसरा स्थान मिला। पहले राउंड के दाखिले के बाद दूसरे राउंड के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X