{"_id":"5efc0730e9315217196f5410","slug":"up-madarsa-board-results-2020-to-be-released-today-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Madarsa Board Results 2020: आज जारी होंगे परीक्षा के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Madarsa Board Results 2020: आज जारी होंगे परीक्षा के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
Wed, 01 Jul 2020 09:30 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
UP Madarsa Board Results 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन, यूपीबीएमई यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी करेगा। अधिसूचना के अनुसार, परिणाम दोपहर से पहले जारी होने की संभावना है। हालांकि परिणामों का सटीक समय बोर्ड द्वारा नहीं बताया गया है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन, यूपीबीएमई की ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in है।
विज्ञापन
ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
चरण – 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
चरण – 2 अब वार्षिक परीक्षा परिणाम 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
चरण - 4 अब माध्यमिक, सीनियर सेकेंडरी आदि के परिणामों की जांच करने के लिए मांगी गई जानकारी जैसे अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 5 अब सबमिट पर क्लिक करें।
चरण - 6 जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
बता दें कि परिणामों के जारी होने का समय अधिकारियों द्वारा साझा नहीं किया गया है। पर उम्मीद है कि परिणाम दोपहर तक घोषित हो जाएंगे। परिणाम दिन में किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम संबंधित नई अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in को समय - समय पर चेक करते रहे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X