{"_id":"5d649d7b8ebc3e014a6877b6","slug":"up-deled-2019-88-seats-vacant-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP DELED 2019: प्रदेश में डीएलएड की 88 हजार सीटें रह गईं खाली","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP DELED 2019: प्रदेश में डीएलएड की 88 हजार सीटें रह गईं खाली
Tue, 27 Aug 2019 08:33 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी (डीएलएड) कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद डीएलएड की 88317 सीटें खाली रह गईं हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण ने बताया कि अंतिम चरण की काउंसलिंग में कुल 20430 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरा, इसमें 16902 अभ्यर्थियों की सीट आवंटित हो गई। अब अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 29 अगस्त तक का समय दिया गया है, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सभी डायट में सीटें भर गईं हैं। डीएलएड की 229150 सीटों में अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद 140833 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर दी गई। अंतिम चरण में सीटों के आवंटन के बाद अब 88317 सीटें हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पहले चरण की काउंसलिंग में 138442 सीटें आवंटित हुईं थीं, जबकि 90708 सीटें खाली रह गईं थी। इस प्रकार परीक्षा नियामक की ओर से लगातार तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी मात्र दो हजार सीटों पर ही काउंसलिंग के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मंजिलें और भी हैं: अपने सपनों को पूरा करने के लिए साहस के साथ दोबारा उठीं चेतना
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
कमेंट
कमेंट X