{"_id":"5a743e9b4f1c1baa1b8b50fd","slug":"up-board-started-ncert-syllabus-tender-process-for-book-complete-know-when-available-in-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में NCERT का सिलेबस लागू, किताबों के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड में NCERT का सिलेबस लागू, किताबों के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने का जा रहा है। पहले चरण में नौंवीं एवं 10 तथा 11वीं एवं 12वीं में कुल 18 किताबें लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन
इन किताबों के लिए बृहस्पतिवार को बोर्ड मुख्यालय में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई। बोर्ड ने चार ग्रुपों में छह प्रकाशकों को किताबें छापने का अधिकार दिया है। ये किताबें मार्च तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने नौंवीं एवं 10वीं में पांच तथा 11वीं एवं 12वीं में 13 विषयों की किताबें एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के मुताबिक तैयार की हैं। नौंवी में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान, 10वीं में गणित एवं विज्ञान विषय तथा 11वीं में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान और 12वीं में गणित समेत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम की तर्ज पर तैयार किया है। इन किताबों के प्रकाशन के लिए तकनीकी बिड बुधवार को खोली गई थी। इसमें 17 प्रकाशक शामिल हुए थे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा एवं बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को वित्तीय बिड खोली गई। इसमें 16 प्रकाशक शामिल हुए। इनमें से सबसे कम टेंडर भरने वाले छह प्रकाशकों को चार ग्रुपों में किताबों के प्रकाशन का अधिकार दिया गया।
इलाहाबाद के राजीव प्रकाशक को दो ग्रुप में एवं यहीं के जनरल ऑफसेट को एक ग्रुप में किताबों के प्रकाशन का अधिकार मिला। इसी तरह झांसी के पीतांबर बुक प्राइवेट लिमिटेड एक एवं आगरा के रवि ऑफसेट प्रिंटर एंड पब्लिशर्स को दो ग्रुप में प्रकाशन का अधिकार मिला। अब बोर्ड शासन को प्रस्ताव भेजेगा। इसके बाद छह-सात फरवरी तक प्रकाशकों से एग्रीमेंट होगा। निदेशक ने प्रकाशकों को मार्च तक किताबें उपलब्ध कराने को कहा है।
कमेंट
कमेंट X