फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board skill development started new course for employment of students no admission was done

यूपी बोर्ड: छात्रों के रोजगार के लिए शुरू किया गया था नया पाठ्यक्रम, नहीं हुआ एक भी एडमिशन

Mon, 20 Feb 2023 02:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 02:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कौशल विकास के तहत चार नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की थी। लेकिन इसके लिए एक भी एडमिशन नहीं हुआ।

विज्ञापन
up board skill development started new course for employment of students no admission was done
UP Boar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Student Employment Course:  उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कौशल विकास के तहत दसवीं-बारहवीं पास करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चार नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की थी। लेकिन इन पाठ्यक्रमों में एक भी छात्र ने प्रवेश लेने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि छात्रों को इन कोर्सों के बारे में पूरी जानकारी न रही हो, या वे इसमें प्रवेश ही नहीं लेना चाहते थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से शुरू किए चार नए पाठ्यक्रमों में सोलर सिस्टम रिपेयरिंग, प्लंबर, आपदा प्रबंधन और इलेक्ट्रीशियन का कोर्स शामिल था। जिससे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद युवा सीधे रोजगार से जुड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड द्वारा शुरू किए गए पाठ्यक्रमों की बात करें तो 10वीं की परीक्षा 2023 के लिए हेल्थकेयर में 04, ऑटोमोबाइल में 08 ,रिटेल ट्रेंडिंग में 19, मोबाइल रिपेयरिंग में 22 और आईटी में 38 छात्र हैं। वहीं, 12वीं की बात करें तो सेक्रेटेरिएट एंड इंग्लिश टाइपिंग में 18 ,मधुमक्खी पालन में 19, एंब्रॉयडरी में 20 ,डेरी टेक्नोलॉजी में 24,  रेशम कीट पालन में 52, कोऑपरेटिव में 53, सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी में 155, प्रिंटिंग में 240, लॉन्ड्री ड्राई मे 378 ,प्लांट नर्सरी में 460 ,टेक्सटाइल डिजाइन 485, बैंकिंग में 596 ,कुकरी में 862 ,बेकरी एवं कन्फेक्शनरी में 924 ,और वीविंग टेक्नोलॉजी में 932 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed