फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2022 Out at UPMSP Official Website upmsp.edu.in Crash then Check UP Result at results.amarujala.com

UP Board Result: वेबसाइट ठप होने हो गई तो भी देख सकते हैं रिजल्ट, जानें इसका बेहद आसान तरीका

Sat, 18 Jun 2022 02:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 02:14 PM IST
सार

UP Board Result 2022 UPMSP: आशंका है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। ऐसे में यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए यह आसान तरीके आपके काम आएंगे। यहां देखें परिणाम का हर अपडेट- UP Board Result 2022
 

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Out at UPMSP Official Website upmsp.edu.in Crash then Check UP Result at results.amarujala.com
यूपी बोर्ड - फोटो : self

विस्तार

UP Board Result 2022 Out Soon: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबर सामने आई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम शनिवार, 18 जून को दोपहर दो बजे जारी हो गया है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन

UP Board Exam Result: यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर बढ़ रहा लोड

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। इससे वेबसाइट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञ बता रहे हैं कि वेबसाइट ठप हो सकती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2022: क्रैश यानी ठप हो सकती है वेबसाइट

आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए, आप यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं। 

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। 
 
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।  

 

विज्ञापन

UP Board Result 2022 on Mobile 

छात्र चाहे तो इस नंबर पर भी परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • 10वीं के परिमाम के लिए UP10 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
  • 12वीं के परिणाम के लिए UP12 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें। 

UP Board Result: अमर उजाला पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed