फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board result 2020: This is how parents remove students' stress

UP Board Result 2020: पांच दिन बाद घोषित होंगे परिणाम, छात्रों के तनाव को माता-पिता ऐसे करें दूर

Sun, 21 Jun 2020 03:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 21 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
up board result 2020: This is how parents remove students' stress
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
UP Board Result: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड जून के अंतिम सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 27 जून 2020 तय की है। इस दिन दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। यानी छात्रों को अब केवल पांच दिन इंतजार करना है। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। छात्र रिजल्ट की तारीखों को लेकर काफी असमंजस में थे। करीब 51 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले ही कह दिया था कि हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: परिणाम जारी होने से पहले ही 4.80 लाख छात्रों को बोर्ड ने किया बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट को लेकर कक्षा 12वीं के छात्रों की टेंशन बहुत बढ़ गई है, वहीं अभिभावक भी रिजल्ट को लेकर चिंतित हैं।  बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी खासा तनाव में रहते हैं। बोर्ड परीक्षा को आगे के करियर से जोड़कर देखते हैं। ऐसे में रिजल्ट को लेकर तनाव होना लाजमी है। परिणाम को लेकर जितना विद्यार्थी परेशान हैं उससे कहीं ज्यादा अभिभावक चिंतित हैं, यही बच्चों के तनाव की असल वजह भी बनती है।
  1. अभिभावकों को समझना चाहिए कि ये बच्चे की परीक्षा का रिजल्ट है, उसके जीवन का नहीं।
  2. अभिभावक बच्चों के रिजल्ट को लेकर उत्साहित हों, उत्तेजना न दिखाएं।
  3. अगर परिणाम अच्छा है तो शाबासी दें, अगर खराब हुआ है तो रिजल्ट को खुद स्वीकारें और बच्चे को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करें।
  4. अगले साल और बेहतर करने का मनोबल बढ़ाएं।
  5. आजकल बच्चे हर चीज को भावनाओं पर ले लेते हैं। ऐसे में अभिभावक रिजल्ट को लेकर न खुद तनाव में रहें न उन्हें लेने दें। बच्चों को प्रेम से समझाएं।
बता दें कि माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर नजर बनाएं रखें। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला सबसे पहले परिणाम घोषित करेगा।

10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: पिछले साल इन 10 बातों ने बनाया था गौतम को टॉपर, आप भी परखें खुद को 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed