{"_id":"5ebb874a8ebc3e9048061ccc","slug":"up-board-result-2020-make-career-in-marine-engineering-after-12th-from-science","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: 12वीं के बाद मरीन इंजीनियरिंग में बनाएं करियर, जानिए कैसे होता है प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: 12वीं के बाद मरीन इंजीनियरिंग में बनाएं करियर, जानिए कैसे होता है प्रवेश
Wed, 13 May 2020 11:19 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 13 May 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2020: विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास उम्मीदवारों के पास प्रवेश के लिए कई जगह मौके होते हैं। जीव विज्ञान से पास होने वाले छात्र जहां मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखते हैं, वहीं गणित विषय के साथ पास होने वाले छात्र इंजीनियरिंग को भी चुनते हैं। परंतु अगर आपको समुद्र आकर्षित करता है और रोमांच के लिए आप तैयार रहते हैं, तो इंजीनियरिंग की यह ट्रेड आपको इसका मौका देती है। इस ट्रेड को कहते हैं मरीन इंजीनियरिंग तो जानते हैं क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता और कैसे ले सकते हैं इसमें प्रवेश -
विज्ञापन
ऐसे होगा प्रवेश:
- मरीन इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा देनी होती है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मरीन इंजीनियरिंग में प्रवेश दिया जाता है। यह प्रवेश परीक्षा डीजी शिपिंग इंस्टीट्यूट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के मरीन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए केएल मरीन प्रवेश परीक्षा का आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
क्या होनी चाहिए योग्यता:
- मरीन इंजीनियरिंग के अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा गणित विषय से पास होना चाहिए। मरीन इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
परीक्षा का पैटर्न:
- इस प्रवेश परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित, जनरल नॉलेज और अंग्रेजी के प्रश्न 200 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 180 मिनट दिए जाते हैं। गलत उत्तर देने के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रवधान नहीं है।
प्रमुख संस्थान:
- कोयंबटूर मरीन कॉलेज
- बीपी मरीन अकादमी
- मैंगलोर मरीन कॉलेज एंड टेक्नोलॉजी
- श्री नंदनम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- नोटियाल विश्वविद्यालय

कमेंट
कमेंट X