फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2020 Evaluation of the 10th and 12th examinations Postponed

UP Board Result 2020: कोरोना के कहर से कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित, रिजल्ट में होगी देरी

Wed, 18 Mar 2020 12:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 18 Mar 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020 Evaluation of the 10th and 12th examinations Postponed
परीक्षा केंद्र से बाहर जाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की वजह से यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल तक स्थगित हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से मूल्यांकन केंद्रों पर हो रहा था लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब अगले महीने की दो तारीख तक परीक्षाओं के मूल्यांकन को टाल दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया किया आदेश
विज्ञापन


बोर्ड रिजल्ट में हो सकती है देरी
फिलहाल अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से इस बात का कोई निर्णय नहीं लिया गया है कि दसवीं और बारहवीं  परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल के बाद कब होगा। यानी की अभी कॉपियों के मूल्यांकन की अगली तारीख तय नहीं हुई है। कॉपियों के मूल्यांकन आगे बढ़ने से यह माना जा रहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में भी देरी होगी। पहले दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल में आना था पर अब यह संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 करोड़ कॉपियों का होना है मूल्यांकन
इस साल दसवीं और बारहवीं के लिए  56.7 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से लगभग पौने पांच लाख ने परीक्षा छोड़ दी थी। लगभग तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है।  आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते प्रभाव की वजह से शिक्षक संघ भी कॉपियों के मूल्यांकन को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। इसी वजह से पहले दिन 41 फीसदी शिक्षक कॉपियां जांचने नहीं पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें- UP Board Result 2020: जानिए 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई की नई गाइडलाइन

यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन सोमवार यानी की 16 मार्च से शुरू हुआ था और इस दिन विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर 41 फीसदी शिक्षक नदारद थे। सभी अनुपस्थित शिक्षकों को डीआईओएस ने नोटिस जारी किया था और कारण पूछा था जिसमें शिक्षकों ने बीमार होने और बाहर होने का हवाला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed