{"_id":"5ec11b008ebc3e909f68f270","slug":"up-board-result-2020-do-this-diploma-course-after-10th-class-for-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: 10वीं के बाद ये डिप्लोमा कोर्स सरकारी नौकरी पाने में होंगे मददगार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: 10वीं के बाद ये डिप्लोमा कोर्स सरकारी नौकरी पाने में होंगे मददगार
Sun, 17 May 2020 05:06 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 17 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2020: 10वीं के बाद ज्यादातर छात्र 11वीं में प्रवेश लेते हैं। परंतु 10वीं के बाद सिर्फ 11वीं करना ही एक विकल्प नहींं है। 10वीं के बाद कई डिप्लोमा कोर्स हैं जिन्हें करने के बाद आप सरकारी नौकरी तक पा सकते हैं। कई डिप्लोमा कोर्स तो ऐसे भी हैं जो सरकारी नौकरी में मददगार भी हो सकते हैं। तो जानते हैं 10वीं के बाद कौन से डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं-
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा:
- इंजीनियरिंग करने के लिए 12के बाद आपको प्रवेश परीक्षा देनी होती है। इसके बाद आपको इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश मिलता है। परंतु अगर आप 10वीं के बाद ही इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो आप पॉलिटेक्निक में प्रवेश ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक कोर्स के बाद विद्यार्थी सीधे बी.टेक द्वितीय वर्ष में दाखिला पा सकते है।
- भारत में पॉलिटेक्निक कोर्स सरकारी और प्राइवेट कॉलेज के माध्यम से कराये जाते हैं। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए हर राज्य की प्रक्रिया अलग-अलग है। कुछ राज्यों में पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा देना जरूरी होता है और कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में कुछ डिप्लोमा कोर्स:
- सिविल इंजीनियरिंग
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रोनिक्स एवं संचार
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
डिप्लोमा इन स्टेनोग्राफी:
- सरकारी नौकरी में स्टोनोग्राफर के पदों पर नौकरी निकलती रहती हैं। इसलिए देश के बहुत से संस्थान स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा कोर्स करवाते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी और निजी संस्थानों में स्टेनो के पद पर कार्य कर सकते हैं। ऐसे में करियर के लिहाज से यह डिप्लोमा कोर्स फायदेमंद साबित हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X