{"_id":"5ef3105c8ebc3e4342527080","slug":"up-board-result-2020-digital-signature-mark-sheet-for-10th-12th-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPMSP UP Board Result 2020: दो दिन बाद जारी होंगे परिणाम, पहली बार मिलेगी डिजिटल साइन वाली मार्कशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPMSP UP Board Result 2020: दो दिन बाद जारी होंगे परिणाम, पहली बार मिलेगी डिजिटल साइन वाली मार्कशीट
Thu, 25 Jun 2020 01:56 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:56 PM IST
सार
- छात्रों की मार्कशीट में होंगे बोर्ड सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर।
- 27 जून को परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी होंगे।
- ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अपने परिणाम माईरिजल्टप्लस पर देखें।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
विस्तार
UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे दो दिन बाद घोषित होंगे। परिणामों की तिथि 27 जून है। ध्यान दें, इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए डिजिटल साइन वाली मार्कशीट जारी करने का निर्णय लिया है। इससे पहले डिजिटल साइन मार्कशीट का प्रयोग बोर्ड ने नहीं किया था। राज्य में ऐसा पहली बार होगा जब बोर्ड इस तरह की मार्कशीट छात्रों को देगा। मार्कशीट में डिजिटल साइन बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के होंगे, जो परिणाम जारी होने के दो से तीन दिन बाद छात्रों को मिलेंगे। आपको बता दें कि इंटरनेट पर जो अंक दिखते हैं वे ऑफिशियल मार्कशीट नहीं होती है और न ही वो कही मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: 10वीं-12वीं परिणामों से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिसे जानना है बेहद जरूरी
विज्ञापन
वैसे तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in है। लेकिन हर साल देखा गया है कि परिणाम जारी होने के आसपास ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट काम करना बंद कर देती है और छात्र अपना परिणाम तय समय पर नहीं देख पाते। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अभी खुद को रजिस्टर करें। अमर उजाला हर साल सबसे पहले नतीजों को जारी करता है। माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है।
10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर
कमेंट
कमेंट X