{"_id":"5eafde7e8ebc3e90440d5742","slug":"up-board-result-2020-date-class-10th-12th-sick-disabled-and-elderly-teachers-will-not-be-included-in-the-evaluation-of-copies-of-10th-and-12th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में ये शिक्षक नहींं होंगे शामिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में ये शिक्षक नहींं होंगे शामिल
Mon, 04 May 2020 03:02 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 04 May 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Class 10, 12 Result 2020: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 5 मई से फिर से शुरू होने जा रही है। कोरोना वायरस के कारण से हुए लॉकडाउन की वजह से कॉपियों के मूल्यांकन को रोक दिया गया था। फिर से शुरू हो रहे मूल्यांकन में बीमार, अशक्त और बुजुर्ग शिक्षकों को दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को सचिव नीना श्रीवास्तव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरक्षक को भेजे पत्र में यह निर्देश दिए कि वे शिक्षक जिनकी उम्र 65 साल हो या जो अस्वस्थ्य हों अथवा जो शारीरिक रूप से अशक्त हो उनसे मूल्यांकन न कराया जाए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने 10वीेंं और 12वीं के छात्रों की लगभग तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है। इनमें से 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के शिक्षकों की संख्या 3257 है। नई गाइडलाइन के अनुसार इन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने हर जिले में मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने और केंद्र में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने, कक्ष में परीक्षकों को कम से कम 2 मीटर की दूरी पर बैठाने तथा प्रत्येक परीक्षक और कर्मचारी को मास्क, ग्लब्स अनिवार्य रूप में पहनने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराने, परीक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग कराने और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी सैनिटाइज कराने को कहा है।
कमेंट
कमेंट X