UP Board Result 2020: 25 मई तक पूरा होगा दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन, सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 5 मई से शुरू होकर 25 मई तक पूरा हो जाएगा। यह फैसला शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से लिया गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 25 मई तक शिक्षक कॉपियों को जांचने का कार्य पूरा कर देंगे। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सभी जिलाधिकारियों को मूल्यांकन शुरू कराने के लिए पत्र लिखा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।
कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
मूल्यांकन कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी हो चुके हैं। शिक्षक कॉपियों को जांचते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और सूबे की सरकार की तरफ से जारी सुरक्षा निर्देशों का भी पालन करेंगे। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को दो मीटर की दूरी पर बैठना की व्यवस्था की गई है। परीक्षक हैंड गल्ब्स और मास्क पहनकर मूल्यांकन केंद्र आएंगे।
हर दिन सैनिटाइज होंगे मूल्यांकन केंद्र
सभी जिलों में प्रत्येक मूल्यांकन केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई जाएगी। सीसीटीवी के जरिए मूल्यांकन केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। मूल्यांकन केंद्रों को हर दिन सैनिटाइज किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X