फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board result 2020 cbse new guidelines for prevention of corona virus

UP Board Result 2020: जानिए 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई की नई गाइडलाइन

Wed, 18 Mar 2020 12:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 18 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
up board result 2020 cbse new guidelines for prevention of corona virus
परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई  ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए यूपी में दसवीं और बारहवीं की शेष परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें बताया गया है कि परीक्षा कक्ष में ड्युटी पर तैनात शिक्षकों को मास्क पहनने और हाथों को साफ रखने के लिए सेनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है, ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सके। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई के विशेष ध्यान रखने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सभी केंद्र अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र पर छात्रों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क मौजूद हो। अगर कोई भी छात्र खांसता या छींकता पाया जाए तो फौरन उसे फेस मास्क दिया जाए।

विज्ञापन


 

परीक्षा केंद्र में ट्रेंड नर्स की व्यवस्था
सीबीएसई की गाइडलाइन में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के मेडिकल रूम में बीमार छात्रों के लिए पूर्ण व्यवस्था और ट्रेंड नर्स हो। अगर कोई विद्यार्थी बुखार की स्थिति में परीक्षा देने आ रहा है तो उसे अलग कमरें में बिठाकर परीक्षा दिलवाई जाए। परीक्षा केंद्रों के वॉशरूम में हैंडवॉश, सेनिटाइजर, टिश्यूपेपर की पूरी व्यवस्था हो। परीक्षा केंद्रों के बाहर रखे डस्टबिन पूरी तरह से ढके हुए हो और उन्हें हर दिन साफ  किया जाए।

 

 

एक परीक्षा हॉल में बैठेंगे 12 विद्यार्थी
सीबीएसई की नई गाइडलाइन में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी समूह में खड़े न हों। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करते वक्त भी विद्यार्थी पर्याप्त दूरी बनाए रखें। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थी एक साथ समूह में परीक्षा केंद्र से बाहर न निकलें। नई गाइडलाइन में कोरोना से बचाव के लिए तमाम सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर स्वच्छ पानी की व्यवस्था के साथ ही एक परीक्षा हॉल में 24 के स्थान पर अब 12 परीक्षार्थी ही बैठाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके अलावा हर विद्यार्थी के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी जरूर होनी चाहिए।
सभी परीक्षा केंद्रों के अध्यक्षों को भी संबंधित गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed