फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2020: After 12th, there are limitless career possibilities in event management

UP Board Result 2020: 12वीं के बाद इवेंट मैनेजमेंट में हैं बहुत से अवसर, खोल सकते हैं खुद की कंपनी

Thu, 14 May 2020 05:24 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 14 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: After 12th, there are limitless career possibilities in event management
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020

UP Board Result 2020:  12वीं पास होने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी परेशानी होती है, कि कौन से कोर्स में प्रवेश लें जिसमें जॉब जल्द से जल्द मिल सके या फिर अपना ही काम शुरू कर सकें। ऐसा ही एक कोर्स है इवेंट मैनेमेंट का। तो जानते हैं क्या होता है इवेंट मैनेमेंट का काम और कितनी सैलरी मिलती है इस कोर्स के बाद-

विज्ञापन

क्या काम करता है इवेंट मैनेजर:

  • हर छोटे-बड़े इवेंट को सफल बनाने का काम इवेंट मैनेजर का होता है। आजकल तो शादी से लेकर बर्थ डे पार्टीज तक के लिए इवेंट मैनेजर्स की सहायता ली जा रही है। इवेंट मैनेजर्स संगीत शो, प्रेस कॉन्फ्रेंस, शादी, बर्थडे पार्टीज, स्कूलों और कॉलेज के वार्षिकोत्सव आदि को सुचारू रूप से करते हैं।
  • विज्ञापन

संभावनाएं-

  • जितनी जल्दी आप इवेंट के काम को समझ जाएंगे उतनी जल्दी आप इसमें कामयाबी हासिल कर लेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है क्लाइंट को अपने काम से संतुष्ट करना। अगर आपने यह कर लिया तो वारे-न्यारे। आप एग्जीक्यूटिव से करियर शुरू कर मैनेजर तक बन सकते हैं। इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां, कॉर्पोरेट हाउस, मीडिया हाउस व प्रोडक्शन में तो आपकी डिमांड होगी ही, आप खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी खोल सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद और अनुभव प्राप्त हो जाने के बाद आप अपनी खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोल सकते हैं। यानि अपना रोजगार खोलने के लिए इसमें करियर बनाना बेहतर है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

UP Board Result 2020

वेतन-

  • इस क्षेत्र में करियर की शुरूआत में आपको बतौर वेतन 10 से 15 हजार रुपए तक ही मिले लेकिन लगन, मेहनत और कौशल की बदौलत आपकी सैलरी लाखों में हो सकती है।

इसके प्रमुख कोर्स हैं-

  • बीबीए इन इवेंट मैनेजमेंट
  • डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
  • इवेंट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स
  • पीजी डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
  • एडवांस्ड डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
  • पीजी डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट एंड पीआर
  • पीजी डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट एंड एक्टिवेशन

प्रमुख संस्थान-

  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, मुंबई
  • इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंवेट मैनेजमेंट, न्यू दिल्ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed