फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Inter practical exam 2020 second chance date update

UP Board: छात्रों को मिला एक और मौका, 31 जनवरी है अंतिम तारीख

Wed, 22 Jan 2020 12:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 22 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
UP Board Inter practical exam 2020 second chance date update
फाइल फोटो

UP Board 2020 Practical Exam: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट (UP Board 2020 Intermediate) के छात्र-छात्राओं के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, इंटर के वैसे विद्यार्थी जो किसी कारण से प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


इन विद्यार्थियों के पास 22 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2020 तक का समय है। इस बीच वे अपने कॉलेज से संपर्क कर अपनी प्रायोगिक परीक्षा पूरी कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें स्कूल जिला निरीक्षक (DIOS - District Inspector of Schools) को सूचित करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UP Board 2020: कक्षा 10वीं के छात्र यहां देखें विज्ञान का मॉडल पेपर, बेहतर करें तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कुछ कॉलेजों में विभिन्न कारणों से दिए गए समय में प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। वहीं कुछ ऐसे कॉलेज भी हैं जहां प्रायोगिक परीक्षाएं तो हुईं, लेकिन कुछ विद्यार्थी उसमें शामिल नहीं हो पाए। इन सभी को विभाग ने दूसरा और आखिरी मौका दिया है। अगर इस बार चूक गए, तो फिर से मौका नहीं दिया जाएगा।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा पूरी कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी अपने कॉलेज में संपर्क करेंगे। फिर वहां के प्राचार्य डीआईओएस कार्यालय में। इस प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही होने पर उसकी जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी।

ये भी पढ़ें : UP Board 2020: कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए यहां है अंग्रेजी का मॉडल पेपर

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू हो रही हैं। इस बार ये परीक्षाएं राज्य स्तर पर स्थापित पर्यवेक्षण कक्ष (Monitoring Cell) से लाइव देखी जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों को इससे जोड़ा जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराए जाने के लिए चालू सत्र में परीक्षा केंद्रों की संख्या कम रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed