UP Board 2022: यूपी बोर्ड 2022 डेटशीट जारी, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी, 52 लाख विद्यार्थी लेंगे भाग
UP Board Datesheet 2022: यूपीएमएसपी की ओर से जारी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी। यूपीएमएसपी के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं छह अप्रैल और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022) की विस्तृत डेट शीट जारी कर दी है। यूपीएमएसपी की ओर से जारी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की विस्तृत और आधिकारिक डेट शीट यहां क्लिक कर देखी और डाउनलोड की जा सकती हैं।
यूपीएमएसपी के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं छह अप्रैल और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। यहां इस खबर में पूरा टाइम-टेबल आपको आगे मिल जाएगा। साथ ही सीधे डाउनलोड करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है।
51.92 लाख विद्यार्थी देंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा
बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 51,92,689 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के हैं और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के हैं।
जेईई मेन से नहीं टकराएंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण जेईई मेन 2022 की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जेईई मेन 2022 पहले चरण की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होनी हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पूरा टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हम यहां प्रमुख विषयों की डेट शीट उपलब्ध करा रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X