फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board exam date 2021 class 10 time table download date sheet from upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी याद रखें ये तारीखें, अभी से शुरू करें नियमित तैयारी

Fri, 19 Mar 2021 08:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
up board exam date 2021 class 10 time table download date sheet from upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड : 10वीं कक्षा की डेटशीट - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) की डेटशीट जारी कर दी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया था कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 मई, 2021 तक चलेंगी। जबकि, कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी काफी समय मिलेगा। यहां इस खबर में पूरा टाइम टेबल आपको आगे मिल जाएगा। साथ ही सीधे डाउनलोड करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक भी दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 29,94,312 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें 16,74,022 छात्र और 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हम यहां प्रमुख विषयों की डेट शीट उपलब्ध करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP Board Exam 2021: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए डेटशीट 
 
तारीख समय विषय
24 अप्रैल, 2021 सुबह 08 से 11.15 बजे तक हिंदी
28 अप्रैल, 2021 दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक कंप्यूटर
29 अप्रैल, 2021 दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक ईकोनॉमिक्स, कॉमर्स
30 अप्रैल, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक इंग्लिश
03 मई, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक सोशल साइंस
04 मई, 2021 दोपहर 02 से शाम 5.15 बजे तक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
05 मई, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक साइंस
10 मई, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक गणित

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed